फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में भाकियू ने डीएम के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में भाकियू ने हाईवे पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव आदेश शंखधार के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां से वे हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के खिलाफ रामपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में पुतला फूंका। इससे पहले भाकियू की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि किसानों की आवाज दबाना चाहते हैं। हक मांगने पर केस दर्ज होता है। ऐसा लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। ऐसा न होने पर पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। जिसको लेकर 21 जुलाई को रामपुर में प्रस्तावित पंचायत में रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री अजय बाबू गंगवार, वीरेश शर्मा, राशिद अंसारी, पूरन लाल गंगवार, हर पाल सिंह गंगवार, अजीज अहमद, शराफत हुसैन,राशिद अंसारी, सफराज हुसैन, यश पाल श्री वास्तव, वीरेंद्र गंगवार, मुनीश गंगवार, करन गंगवार, कपिल गंगवार, धीरज शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें