टांडा। ओवरलोड के चलते बिजली के तार में आग लग गई। आग लगने से हुए भयानक आवाज से नीचे खड़े लोगों डर गए। गनीमत है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कोतवाली गेट पर स्थित रखें 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के पास उससे जुड़ी एलटी लाईन की तार में ओवरलोड के कारण आवाज के साथ फाल्ट आ गया। फाल्ट से तार में आग लग गई। बिजली लाइन में हुए फाल्ट और तेज आवाज से आसपास के लोग डर गए।