बहजोई। जलाभिषेक करने गई विवाहिता को एक व्यक्ति फुसलाकर ले गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना में तहरीर देकर बताया कि नौ जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने गई थी। तभी एक व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। साथ ही घर से जेवर सहित 25 हजार रुपये की नकदी ले गई। कोतवाल ने बताया कि विवाहिता के पति की तहरीर पर जिला अलीगढ़ के थाना गभाना के एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।