बहजोई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जिले में सफल दौरा हो जाने को लेकर जिले के कई अधिकारी, लिपिक, लेखाकार आदि को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि बीती 09 जुलाई 2018 को सीएम के सफल दौरे में पूरा सहयोग करने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हरेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन व सहायक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश शर्मा समेत आशुलिपिक सुनील कुमार, लेखाकार हरिशंकर मौर्य, अनिल कुमार व सुरेश सिंह तथा संख्या सहायक संजय गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।