फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवें दिन धरने पर गरजे जिले भर के लेखपाल, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले भर के लेखपाल 11वें दिन भी धरने पर जुटे रहे। जमकर नारेबाजी की गई। मांगें न पूरी होने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ा मैदान के निकट पार्क में कार्य बहिष्कार व अनिश्चितकालीन धरने के ग्यारहवें दिन जिले भर के लेखपाल एकत्र हुए। इसके बाद वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह का कहना था कि लेखपाल पूरी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं। बावजूद इसके अपनी जायज मांगों को कहने पर भी लेखपालों को दोषी मानते हुए सरकार व प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इससे लेखपालों में रोष व्याप्त है। अब तो तब तक धरना जारी रहेगा, जब तक कि सरकार लेखपालों की मांगों व हितों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती। धरने को पीतम सिंह, देवेंद्र सैनी, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, उमेंद्र गुप्ता, रजनीश, रवि शर्मा, गब्बर सिंह, उपकार त्यागी, दीपक, रोहित वार्ष्णेय, अनुराग शर्मा, उरमान सिंह, सुधीर शर्मा, विजयपाल सिंह, निशा अग्रवाल, अर्चना सिंह व स्वाति शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें