फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सफाई कर्मी पर कसा शिकंजा, सीडीओ को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया में तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने 11 जुलाई को ठेके पर काम करने वाला सुनारखेड़ा निवासी मुन्ना लाल को पकड़ा था। तहसीलदार ने मुन्ना लाल के बयान दर्ज किए थे। जिसमें पाया कि संबधित मुन्ना लाल सफाई कर्मी दिनेश कुमार की जगह एक साल से काम कर साढ़े पांच हजार रुपये महीना काम कर रहा है। उससे पहले वह किसी दूसरी ग्राम पंचायत में काम करता था। बयान की वीडियो ग्राफी की गई थी और पूरी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई थी। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट सीडीओ को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें