फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में तीन हजार प्रमाण पत्र फंसे, शासन की वैकल्पिक व्यवस्था मजाक बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। लेखपालों की हड़ताल के बाद मिलक में भी करीब तीन हजार प्रमाण पत्र फंस गए हैं। डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी तथा अन्य समकक्षों की सूची मांगी थी। साथ ही प्रमाण पत्रों को जारी करने को लॉग इन आईडी और पासवर्ड निर्गत करने को पत्र भेजा था। लेकिन नया पासवर्ड अभी सक्रिय नहीं हो पाया है। नई व्यवस्था जारी होने से पहले धड़ाम हो गई है। आवेदक तहसील और जन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। संबधित आवेदकों का कहना है कि सरकार ने लेखपालों की हड़ताल पर एस्मा लगा दी लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। प्रशासन की सुस्ती से जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें