फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक के सपा ब्लाक प्रमुख के समर्थन में पहुंचे चमरौआ विधायक, कई घंटे डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। ब्लाक प्रमुख के समर्थन में आए चमरौआ के सपा विधायक नसीर अहमद खां ने कई घंटे डेरा डाला। ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा और सपा दोनों पार्टियां आमने सामने आ गई हैं। दोनों खेमों में बीडीसी सदस्यों को लेकर जोड़-तोड़ की होड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ अविश्वास को लेकर भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सैदनगर में सपा के ब्लाक प्रमुख आरिफ चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर मात खाए भाजपाई अब संभल कर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सपा के कई नेता मिलक में सक्रिय हो गए हैं। सैदनगर ब्लाक में मिली कामयाबी पर वह मिलक के सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को रोकने में जुट गए हैं। बीती रात चमरौआ के सपा विधायक नसीर अहमद खां यहां पहुंचे और उन्होंने घंटों यहां पर डेरा डाला। बताते हैं कि वह लखनऊ से लौट रहे थे और यहां पर उन्होंने सपा ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के साथ रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें