बहजोई। बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए हिंदू जागरण मंच के बैनर तले जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या पर गंभीरता करनी चाहिए। प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। भारत में भी जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण पर प्रभावी उपाय अमल में लाए जाएं। ज्ञापन में प्रांत संयोजक कपिल दीवाना समेत कैलाश चंद्र गुप्ता, नवीन कुमार, विपिन कुमार सिंह, विपिन राघव, अनिल कुमार सैनी, आशीष गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, विवेक नागपुर, पप्पू, दुर्गेश मौर्य व रामप्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।