फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता युवती परिजनों के सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। उपजिलाधिकारी ने युवती के बयान दर्ज करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवती के साथ गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक ने रेप किया था। आरोपी जेल में है। छजलैट क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती 24 अप्रैल को अपने घर के आंगन में सोई हुई थी। पड़ोस में रहने वाला दूसरे संप्रदाय का युवक सुबहान घर में घुस आया। उसने युवती से डरा धमकाकर रेप किया था। छजलैट थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। इसके बाद रेप पीड़ित युवती को सुरक्षा की दृष्टि से कांठ निवासी उसके बहनोई के घर पर रख दिया गया था। यहां से युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने रेप के आरोपी केभाई पर युवती को बहला फुसलाकर अगवाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। पुलिस ने युवती को उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया था। जहां से युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया था। बुधवार को फिर युवती को उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने युवती के बयान लेने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें