फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। थाना कांठ की एंटी रोमियो टीम ने नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में एक शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। टीम के मुखिया उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को हुए इस शिविर में कहा कि स्वच्छ समाज की स्थापना किए जाने के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए सरकार ने अनेकों प्रयास किए हैं। कई टोल फ्री नंबर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वारदात होने के बाद उसे छिपाना नहीं चाहिए। इससे अपराधी के हौसले बुलंद होते हैं। छात्राओं से अपील की गई कि यदि कभी कोई वारदात हो तो उसकी सूचना तत्काल दें। जिससे पुलिस समय रहते अपराधी को धर दबोचे। उन्होंने एंटी रोमियो टीम के कार्य के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर, राजवीर सिंह, पुनीत कुमार, राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें