फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न संगठनों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने को लेकर जिले के विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चौधरी मंगल सिंह ने कहा कि जीवन पर्यंत शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर अपना जीवन यापन करने के लिए पेंशन अति आवश्यक होती है, इसलिए पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होनी चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक 19 जुलाई 2018 को ब्लाक संसाधन केंद्र बहजोई परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व मंत्री शामिल रहेंगे। बैठक में अमित शुक्ला, मोहम्मद रईस, मुकेश कुमार गोयल, वीरेंद्र सिंह राघव, वेदपाल सिंह, मनवीर सिंह यादव, महीपाल सिंह, जयवीर सिंह, करन सिंह, दीपक गोस्वामी, राजकुमार, देवेश कुमार, व पंकज आदि मौजूद रहे। संचालन लायक सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें