फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर 51 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। एटीएम कक्ष में रुपये निकालते समय एक युवक ने जुनावई के युवक का एटीएम कार्ड बदल लिया। जिससे उसने 51 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी वीडियो फुटेज को भी निकाला गया। गुन्नौत कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जुनावई कस्बा निवासी जनरल स्टोर स्वामी मनोज कुमार शर्मा का बेटा किंकल कुमार मंगलवार को अपने पिता का एटीएम कार्ड लेकर बबराला की पीएनबी शाखा से रुपये निकालने के लिए गया था। लेकिन एटीएम से रुपये नहीं मिकल रहे थे। तभी एटीएम कक्ष में घुसे एक युवक ने उसका कार्ड अपने हाथ में ले लिया। कार्ड को मशीन में लगाते समय गोपनीय कोड भी पूंछ लिया। लेकिन रुपये नहीं निकलने की बात कहकर एटीएम कार्ड वापस कर दिया। उसी समय शायद युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। आरोपी हैकि कार्ड बदलने वाले युवक ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के एटीएम से चालीस हजार रुपये निकाले, डिबाई के श्याम परिधान शोप से 11 हजार का सामान खरीदा। पेट्रोल पंप से आठ हजार रूपये की पेट्रोल लिया। कुल 51800 रुपये निकाल लिए। मनोज कुमार ने गुन्नौर थाना प्रभारी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जब शाखा प्रबंधक से एटीएम कक्ष से उस समय की वीडियो फुटेज मांगी तो शाखा प्रबंधक ने उस समय कैमरा बंद बताया। पुलिस ने डिबाई के श्याम परिधान से वीडियो फुटेज प्राप्त कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें