फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नगर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कारी मुरसलीन के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कारी मुरसलीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री अटल योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार भ्रष्टाचार कम करने में सफलता पाई है। बैठक में जिला मंत्री अलीजान अंसारी, मोहम्मद महफूज, आसिफ अली, आदि मौजूद रहे। संचालन खलील पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें