मिलक। कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा है। तहसील परिसर में कांग्रेसी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बढ़ी दरों की वापसी की मांग को लेकर एकत्र हुए। यहां से वह उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता से मिले। कांग्रेसियों ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बढ़ी दरों की वापसी की मांग लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, जीवेंद्र गंगवार, मुनन खां, सत्यपाल गुर्जर, बादाम सिंह, केवल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दाताराम आदि के हस्ताक्षर हैं।