मिलक। डीएम के आदेश पर पालीथीन के खिलाफ स्थानीय प्रशासन का अभियान नहीं चल पाया।
नगर एवं क्षेत्र में प्रदेश सरकार की पालीथीन पर बैन को लेकर अभी किसी ने सुध नहीं ली है। जिसका कारण धडल्ले से पालीथीन का प्रयोग हो रहा है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को स्थानीय उपजिलाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अफसरों की बैठक लेकर पालीथीन के खिलाफ सघन अभियान चलाने का आदेश दिया था। जिसको लेकर नगर एवं क्षेत्र में बुधवार को अभियान नहीं चल पाया। अभियान को लेकर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि डीएम का आदेश मिल गया है तथा छापामार कार्रवाई की रुपरेखा तय कर ली गई है। जिसके साथ ही अभियान तेजी से चलेगा तथा माल का जब्त किया जाएगा।