अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलावर को सुबह ग्यारह बजे जिला विद्यालय निरीकक्ष कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला विद्यालय निरीकक्ष कार्यालय बहजोई इंटर कालेज बहजोई में संचालित हो रहा है। एडीएम ने हाजिरी रजिस्टर को देखा तो प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह, वरिष्ठ सहायक वीर सिंह यादव एवं कनिष्ठ सहायक नीरज सिंह तो मौजूद मिले लेकिन प्रधान सहायक दीपक कुमार दुबे, कनिष्ठ सहायक बालेश शर्मा नदारद मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में नंदलाल व निश्चल अनुपस्थित मिले। इनका भी एक दिन का वेतन काट दिया गया है। इसका अतिरिक्त राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में कार्यरत कर्मचारियों की भी उपस्थिति पंजिका को देखा गया। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी अतुल कुमार गैरहाजिर मिले। इनका भी एक दिन का वेतन काट दिया गया है। जिला पुर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कनिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह, गुरूदत्त अनुपस्थित मिले। यहां मौजूद मिले सतराज ने बताया गया कि राजेंद्र सिंह तहसील संभल स्थित कार्यालय में तथा गुरूदत्त तहसील चंदौसी स्थित कार्यालय में बैठ रहे हैं। इन दोनों को जिला कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था लेकिन उनका यहां बैठने का दिन तय नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले, जबकि शासनादेश के मुताबिक सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक बैठना चाहिए। दीपक श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक का स्पष्टीकरण मांगा गया है।