मिलक। परियोजनाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को खंड विकास अधिकारी का चार्ज मिला। वहीं दूसरी ओर एडीओ पंचायत को शाहबाद के एडीओ पंचायत के पद पर स्थानांतरित किया है। खंड विकास अधिकारी के रिक्त पद पर जिला परियोजनाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को चार्ज मिला है। वहीं दूसरी ओर ब्लाक मिलक में तैनात एडीओ पंचायत चंद्र पाल सिंह को शाहबाद के एडीओ पंचायत के पद पर भेजा है। एडीओ पंचायत ने स्थानांतरण की पुष्टि की है।