टांडा। भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला अधिकारी से परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग की। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) शिक्षक संघ ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय के बेसिक स्कूलों का समय परिवर्तन कराने की मांग की है। शिक्षक संघ ने जिला अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि बेसिक स्कूलों का वर्तमान समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक का है। लेकिन इस समय बरसात ना होने के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिसके कारण बच्चों का दोपहर में 11:30 बजे के बाद विद्यालयों में रुकना अत्यंत कठिन होता है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पढ़ सकता है। जिसके चलते शिक्षक संघ ने भेजे पत्र में जिला अधिकारी से भीषण गर्मी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक कराने की मांग की।