मिलक/पटवाई। प्राइमरी स्कूल की रसोइया की मौत पर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के किरा गांव निवासी सोमवती (55) प्राथमिक विद्यालय किरा में रसोइया थी। सुबह वह रोजमर्रा की तरह स्कूल गई थी। करीब साढ़े आठ बजे स्कूली बच्चों के खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। जिसके लिए स्कूल में रखी ईंधन के लिए लकड़ी तोड़ रही थी। इस बीच उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। शिक्षक उनको कहीं पर ले जाते उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस पर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रसोेइया के परिजन पहुंच गए। जहां पर उन्होने सोमवती के शरीर में गर्मी होने पर गांव में निजी डाक्टर के पास ले गए। जहां पर निजी डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रसोईया की मौत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि रसोइया की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय किरा के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूल में मंगलवार को खाना नहीं बन पाया था। उससे पहले ही रसोइया की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।