कांठ। कोचिंग सेंटर पर छात्रा से छेड़खानी करते हुए छात्र ने अश्लीलता की। विरोध करने पर आरोपी छात्र ने छात्रा से मारपीट की। छात्रा की शिकायत पर कांठ पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा मुरादाबाद हाईवे पर तहसील के पास एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई कर रही थी। उसके पीछे एक छात्र ने भद्दा कमेंट किया। छात्रा ने कोचिंग टीचर से शिकायत की। टीचर ने छात्र को डांट भी। लेकिन इसके बाद भी वह हरकत करता रहा। इतना और हुआ कि उसने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो छात्र ने भरी क्लास में छात्रा से मारपीट कर दी। कोचिंग क्लास में मौजूद छात्रों व टीचरों ने छात्रा को बचाया। इसके बाद आरोपी छात्र धमकी देता हुआ भाग हो गया। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने आकर आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।