कांठ। सोमवार को कांठ स्थित बीआरपी परिसर में समारोह के दौरान बच्चों को स्कूल सामग्री का वितरण किया जाएगा। रविवार को खंडशिक्षाधिकारी छजलैट सुरेश त्यागी ने को बताया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू और विशिष्ठ अतिथि बीएसए मुरादाबाद योगेंद्र कुमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट की प्राचार्या, परियोजना अधिकारी और प्रभारी बीईओ आदि बच्चों को परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कूल बैग, पुस्तकों, ड्रेस आदि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं से अपील की है।