मिलक। कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा से जनता को धोखा मिला है। इसलिए जनता को छलने वाली सरकार देश को नहीं चाहिए।
न्याय पंचायत खमरिया में कांग्रेस के न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाए थे लेकिन जनता को धोखे में रखा। इसलिए देश की जनता को वादाखिलाफी करने वाली सरकार नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादे से जनता परेशान है। महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाया था लेकिन कोई भी काम जमीन पर नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमले वाली सरकार है। जिसको जनता आगमी चुनाव में सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, नगर अध्यक्ष मुनन खां, बांके लाल गंगवार, हामिद रजा खां, रोशन लाल, गेंदन लाल, ख्यालीराम, सलीम अहमद, धर्मवीर, घासीराम, खरग सेन, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।