टांडा। क्षेत्र के गांव सेंटाखेड़ा निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से तालाब का कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि गांव के पूरब में स्थित तालाब के लिए जाने वाला एकमात्र रास्ता जो कि आरसीसी रोड है, उस पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने शौचालय बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। व्यक्ति ने तालाब पर भी अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों का रास्ता बंद होने से आने जाने में परेशानी होती है। वहीं पशुओं को नहलाने और पानी पिलाने में भी दिक्कत हो रही है। महिला ने बताया कि रास्ता बंद होने से बरसात का पानी भी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे बरसात का पानी तालाब में नहीं पहुंचकर अब गांव के रास्तों में ही भरा रहता है। महिला ने पुलिस से तालाब और रास्ते को कब्जा मुक्त करने की मांग की है।