फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ में हज यात्रियों का किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। हज यात्रियों को टीकाकरण कैंप में यात्रा से संबंधी जानकारी देते हुए टीकाकरण किया गया। शनिवार को नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज स्थित मदरसा नासिर उल उलूम में आयोजित कैंप में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा, तहसीलदार खालिद अंजुम खान और चिकित्साधिकारी डॉ. मृणाल राठी ने पहुंच कर हज यात्रियों का टीकाकरण कराया। इस मौके पर अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से हज यात्रियों को दवा पिलाकर यात्रा की मुबारकबाद दी। सभी हज यात्रियों से यात्रा के दौरान देश की एकता और अखंडता के लिए दुआ किए जाने की अपील भी की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष फहमीदा सुल्तान ने अपने पति सुल्तान अहमद, बेटे साबित हक्कानी और माता के साथ टीकाकरण में भाग लिया। डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, यूनिसेफ के बीएमसी मोहम्मद यूसुफ, बीएमसी फौजिया फकर, ममता, अलिमा, सतीश, प्रदीप कुमार, भगवान सिंह, अनुज कुमार, बिलाल अहमद, मोहम्मद यामीन, सिराजुद्दीन, सुजाअत करीम, फसाअत करीम, तारिक रियाज, हाजी मोहम्मद असलम, हाजी मोहम्मद आरिफ, मोलाना साबिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें