फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का विश्वास रंग से नहीं कार्य पद्घति से जीते पुलिस: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने थाने में कराए गए कार्यालय के जीर्णोधार और सुंदरीकरण कार्य फीता काटकर जहां उद्घाटन किया तो वहीं पुलिस से की जनता का विश्वास जीतने का अवाह्न किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के हर दुख दर्द की सच्ची साथी है। पिछले दिनों उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कांठ थाने में बने पुराने कार्यालय का जीर्णोधार कराते हुए उसे आधुनिक बनवाया गया है। इसी के साथ थाने में पुलिस के लाल और नीले रंग को खत्म कर हरे और सफेद रंग से थाने की रंगाई पुताई का कार्य कराया था। गुरुवार की शाम थाने में समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद जे रविंद्र गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में कांठ थाने पहुंचकर आधुनिक कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने समारोह में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य लोगों से भेंट कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक हितों में कार्य कर रही है। लेकिन क्षेत्र के लोगों का भी कर्तव्य है कि वह भी सहयोग करे। उन्होंने इस मौके पर पुलिस से कहा कि थाने का रंग बदलने से नहीं कार्य पद्घति में बदलाव से ही जनता विश्वास जीता जा सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीरपाल धामा ने सभी का आभार और दीपक एडवोकेट ने संचालन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ गजराज सिंह, कुंवर सुरेंद्र सिंह, दिनेश पहलवान, अनिल चौहान, रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में सीओ बिलारी रणधीर सिंह, सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव, सीओ हाईवे राजेश कुमार सहित क्षेत्र के डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, प्रधान यासिन कुरैशी, मुकेश माहेश्वरी, सनी गांधी, प्रधान पति सुनील कुमार, पूर्व प्रधान महबूब, पूर्व चेयरमेन उमरी कलां नासिर अली, दीप सिंह सहित जिले भर के पुलिस अधिकारियों को थाना प्रभारियों ने भाग समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें