कांठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाह्न पर अपनी मांगों को ले चार दिवसीय हड़ताल और कार्य बहिस्कार कर रहे लेखपालों ने तीसरे दिन भी एसडीएम कोर्ट के पास नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगों को ले आंदोलित रहने का ऐलान किया गया। अपनी तमाम समस्याओं और जरूरी मांगों को ले पिछले तीन दिन से कांठ तहसील में एसडीएम कोर्ट के बाहर बैठे लेखपालों ने गुरुवार को भी कार्य बहिस्कार और धरना जारी रखा। इस मौके पर बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए मांगों को पूरा कराए जाने के लिए एकत्रित रहने की अपील वक्ताओं ने लेखपालों से की। कहा गया कि वह पिछले कई वर्षो से मांगों को ले भटक रहे हैं लेकिन किसी भी सरकार में उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। चुनाव के दौरान तो लुभाया जाता है लेकिन इसके बाद कोई भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है। गुरुवार को धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार के दौरान लेखपाल संघ कांठ के अध्यक्ष जफर सिद्दीकी, मंत्री मोहम्मद यूनुस, तरूण कुमार, शिशुपाल सिंह, नंदकिशोर सिंह, विनय कुमार, अनवर अली, सचिन कुमार, अंकित कुमार, देवेंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अकबर अली, पुष्पराज सिंह, लोकेंद्र सरन, राजपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, महेशपाल सिंह, सुशील सक्सेना, नृपेंद्र सिंह, बलराम सिंह सहित तहसील से सभी लेखपाल उपस्थित रहे।