बहजोई। तहसील संभल के विकासखंड पवांसा के गांव फत्तेहपुर सराय निवासी अय्यूब खां पुत्र खलील अहमद की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पिता की उचित दर विक्रेता की दुकान के खिलाफ कार्रवाई कराई थी। वह झूठी है। इसलिए कार्रवाई को निरस्त कराया जाए। राजनैतिक दबाव के कारण अधिकारी भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।