फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर पांच ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मनरेगा में लारवाही बरतने पर विकासखंड गुन्नौर के पांच ग्राम प्रधानों समेत 21 रोजगार सेवकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि गुरुवार को विकासखंड गुन्नौर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की ओेर से लापरवाही बरती जा रही है। इसके तहत विकासखंड की ग्राम पंचायत नूरपुर, सिकरौरा भूड़, उधरनपुर अजमतनगर, ईसमपुर डांडा व भकरौली के ग्राम प्रधानों को पंचायतीराज अधिनियम के तहत जिलाधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत कम प्रगति होने पर 21 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें