कांठ। एसपी ग्रामीण ने बुधवार की शाम थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पुलिस जनता को विश्वास में लेकर ही कार्यो को अंजाम दे। शाम को कांठ थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने पुलिस के साथ बैठक कर मामलों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस में दर्ज प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण करने को कहा। इसी के साथ थाने के खर्च का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्र में बैंकों, व्यस्तम स्थानों, स्कूल-कॉलेज, बाजार और सर्राफ आदि दुकानों के आसपास प्रतिदिन पुलिस गश्त करने के लिए कहा। लंबित विवेचानाओं को समय से निस्तारित करने और क्षेत्र के अपराधियों का पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश भी एसपी ग्रामीण ने पुलिस को दिए। इस मौके पर सर्किल क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी गजराज सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीरपाल धामा, छजलैट थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक, एसएसआई चमन सिंह, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार, डेहरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार तोमर, एचसीपी अनीस अहमद, एसआई नीरज कुमार, दरोगा रियाज हैदर जैदी, एसआई संजीव कुमार सहित सभी हल्कों के एसआई मौजूद रहे।