बहजोई। वन विभाग चंदौसी रेंज की ओर से नवीन मंडी स्थल परिसर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस बीच विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि गांव सुल्तानपुर के ग्राम प्रधान पति हरपाल सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी चंदौसी नजाकत हुसैन ने वृक्षों की महत्वता बताई। सेक्शन अधिकारी बहजोई भगवान स्वरूप शर्मा, वन रक्षक नीरज कुमार, रामकुमर, किशनपाल, महेंद्र सिंह, सोनू, मनोज, कल्लू, मोहम्मद अय्यूब आदि मौजूद रहे।