बहजोई। भारत विकास परिषद बहजोई मंगलम् का अधिष्ठापन समारोह 03 जुलाई 2018 को डीआर रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संयोजक सोमप्रकाश वार्ष्णेय ने बताया कि समारोह रात आठ बजे प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यपाल सिंह सैनी होंगे।