बहजोई। मारपीट में घायल युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दस दिन बाद मौत हो गई। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव पर्तापुर निवासी मृतक युवक के पिता धनीराम ने बताया कि बीते 18 जून को उसके करीब बेटे नरेंद्र (18)को किसी ने मारपीट कर घायल अवस्था में नगर के संभल बाईपास रेलवे क्रासिंग के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बेटे को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दस दिनों तक मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के बाद बेटे ने दम तोड़ दिया। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।