चंदौसी। नरौली के मोहल्ला साहूकारा में गुरुवार को आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। जिला मंत्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र, धर्म और समाज का चिंतन करने वाला विश्व स्तरीय संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन में चैतन्य एवं सक्रिय रुप से भूमिका निभाने वाले सदस्यों को ही रहने का अधिकार है। तथा अन्य जो निष्क्रिय सदस्यों को स्वत: ही संगठन से कार्यमुक्त हो जाना चाहिए। नगर अध्यक्ष आर के गुप्ता ने कहा कि हर विभाग में गरीबों असहायों शोषित एवं शोषण के शिकार व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा तथा भविष्य में किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरौली के बाजारों में तथा अन्य मोहल्लों में खुलेआम चल रहे सट्टा व जुए के ठिकानों को बंद कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इस बीच सर्व सम्मति से राजेश कुमार गुप्ता को नरौली का नगर अध्यक्ष तथा सत्येंद्र शर्मा को नगर मंत्री बनाया गया। बैठक मेंवीरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन शर्मा, लल्ला ठाकुर, चमन सैनी, विजय पाल सिंह, सुमित राघव, मोहित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हिरदेश सैनी व गुड्डू आदि मौजूद रहे।