आईएएस, इंजीनियर बनना चाहते हैं मिलक के टॉपर
मिलक। इंटर के टॉप टेन सूची में शामिल छात्र और छात्राएं आईएएस, इंजीनियर बनना चाहते हैं।
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के टॉपटेन सूची में शामिल एवं जिला टॉपर अमन गुप्ता इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। अवधेश कुमार नीट की तैयारी करना चाहता है। जतिन कुमार आईएएस करके देश की सेवा करना चाहता है। टॉपर का कहना है कि मैथ एवं अंग्रेजी कोई हौवा विषय नहीं है, बल्कि समझने और रिवीजन से पढ़ाई आसान हो जाती है। उनका कहना है कि रोजाना सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की और यह मुकाम हासिल किया। सभी सफलता का श्रेय गुरुजन और माता-पिता को देते हैं। उनकी हावी क्रिकेट खेलने की है। वहीं दूसरी ओर कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी की इंटर की टापटेन की सूची में शामिल स्तुति शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहची है तथा रेखा रानी आईएएस बनना चाहती है। स्तुति भी देश की सेवा करना चाहती है।