फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में दावत में गए दिव्यांग का शव कुएं में मिला, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक में दावत में गए दिव्यांग का शव कुएं में मिला
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)।
दावत में गए एक दिव्यांग का शव कुएं में मिलने पर सनसनी फैल गई। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मचा।एसपी ने घटना का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र के क्रमचा का मजरा खेड़ा निवासी नरायन देई का 36 साल का बेटा वीर पाल दोनों हाथों से दिव्यांग है। वीरपाल की पत्नी 24 अप्रैल को पडौसी गांव जमालपुर निवासी भूपराम के यहां पर दावत खाने के लिए गई थी। रात को वीर पाल जमालपुर गांव दावत खाने जाने के लिए घर से निकला था ,लेकिन वह जमालपुर नहीं पहुंचा। सुबह वीरपाल की पत्नी के घर लौटने पर नरायन देई ने वीरपाल के बारे में पता किया। तब पता चला कि वह रात को वह जमालपुर गांव दावत में नहीं पहुंचा। जिस पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों ने बुधवार को खोजबीन की। तब प्राथमिक विद्यालय खेडा के पास एक खेत के कुएं में वीरपाल का शव पड़ा मिला।जिस पर आस-पास सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल विद्युत गोयल फोर्स के साथ पहुंचे और शव को निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है। वीरपाल के सिर में चोट का निशान है। कोतवाल का कहना है कि वीरपाल की जेव से एक पाउच शराब भी मिली है तथा कुएं में नीचे ईंटें पड़ हुई थीं। हो सकता है कि कुएं में ईंटों से सिर टकराकर मौत हो गई है। उनका कहना है कि वीरपाल की मां नरायन देई की ओर इस्तफाकिया दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हादसा लगता है। वहीं दूसरी ओर कुएं में शव मिलने की सूचना पर शाम को पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा घटना स्थल पहुंचे और परिवार वालों से बात की। उन्होने स्थलीय निरीक्षण किया। उधर वीरपाल की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें