फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य और असत्य का मर्म जाने वाला ही असली ज्ञानी:स्वामी वासुदेवानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्य और असत्य के मर्म को जानने वाला ज्ञानी
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद महाराज ने कहा है कि सत्य और असत्य का मर्म जानने वाला ज्ञानी है। इसलिए माया मोह में न फंसकर सत्य को जानो। यही ही ज्ञान रूपी खजाना है। वह भैरो बाबा मंदिर परिसर में इलाहाबाद जाते हुए यहां विश्राम के समय भक्तों को प्रवचन दे रहे थे। श्रीजगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज ने कहा कि मानव सत्य मार्ग पर चले और ईश्वर का सुमरन करे। इससे मानव का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि मानव को एक दिन जाना है ,लेकिन वह माया और मोह के चक्कर में फंसकर भटकाव के राह पर है। जिससे उसका भला नहीं होने वाला है। कहा कि सत्य मार्ग पर चलने से ही मानव का कल्याण होगा। असत्य मार्ग पर चलने वाला मानव कष्ट का भागी होता है। उन्होंने कहा कि सत्य और असत्य का मर्म जानो। यदि जान लिया। तब जीवन धन्य हो जाएगा। इस दौरान पुजारी प्रेमशंकर, रामौतार, काशीराम, महेंद्रपाल सिंह यदुवंशी, शिखर पांडेय, संजीव गुप्ता,सीमा गंगवार, नीरा सक्सेना, नत्थूलाल, विनोद सक्सेना, नंदराम, मनोज कुमार, विकास सक्सेना, राधेश्याम थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें