मुरादाबाद।
उत्तर रेलवे की मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मणि आनंद एवं प्रमुख वित्त सलाहकार शर्मिला चावली अपनी टीम के साथ मुरादाबाद पहुंचीं। यहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। पार्सल बुकिंग और टिकट खिड़की के साथ ही रेलवे स्टेशन की कैंटीन को देखा। यहां काफी मशीन में गंदगी देख सीसीएम भड़क र्गइं। उन्होंने तुरंत इसे सफाई करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन परिसर में महिला कर्मचारियों के लिए चेंज रूम के निर्माण के लिए जमीन चिंहित की। इसके अलावा केजीके कालेज की ओर स्थित रेलवे गोदाम को खाली कराने के निर्देश दिए। इस गोदाम में दस साल से भी ज्यादा समय से जब्त किया गया माल भरा हुआ है। जल्द ही इस माल का निस्तारण कर गोदाम को खाली किया जाएगा। उन्होंने डीआरएम से कहा कि रेलवे स्टेशन पर सफाई का एरिया बढ़ा जाए। सफाई का टेंडर स्टार्टटर प्वाइंट से बढ़ाकर एडवांस प्वाइंट तक किया जाए। डीआरएम ने सीसीएम के सामने रेलवे स्टेशन पर वीवीआईपी वेटिंग रूम के निर्माण का प्रस्ताव रखा।