गजरौला। विश्व बंधु एकेडमी में दीपावली के पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली व सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच से 12 तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न आकृतियों में सलाद को आकर्षक ढ़ंग से सजाया। सलाद डेकोरेशन में विवेक, पंकज, निकिता, अंजाना प्रथम, रिया, रीया खान, देवकरन, सुहैल द्वितीय, तनवी, अनमोल वर्मा, स्नेहा, यशी तृतीय स्थान पर, रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू सदन की प्रीति, दिक्षा, वंशिका, खुशी आरती प्रथम, गांधी सदन की काजल, खुशी, अभिलाषा, कृति, रिया द्वितीय, सुुुुभाष सदन की निष्ठा, वैशाली, खुशी अग्रवाल, वैशाली त्यागी, महिमा तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ने बच्चों ने फल व सब्जी में निहित तत्वों की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में गौतमा, सीमा, दिनेश रहे।