कुंदरकी। हरिद्धार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कुंदरकी थाने में बैठक हुई जिसमें कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। साथ ही पूर्व में हुई दुर्घटनाएं और विवाद को लेकर चर्चा की हुई ताकि ऐसे घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो सके। कांवड़ियों की सुरक्षा को हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने और सुरक्षा को सम्पर्क मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने पर बल दिया गया ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्षेत्र के ग्राम ईंधनपुर नगला के प्राचाीन शिव मंदिर पर लगने वाले विशाल मेले और मंदिर पर आने वाली शिवभक्तों की भीड़ की सुरक्षा को लेकर अवगत कराया गया है। थानाध्यक्ष संजय धीर ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा को पुलिस पूरी तरह से एलर्ट रहेगी ओर सादी वर्दी में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और काई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा हाईवे पर यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिलाया है। बैठक के दौरान कांवड सुरक्षा पुलिस मित्र भी बनाए गए जिसमें मुस्लिम वर्ग के लोग भी शामिल किए गए है। बैठक में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, अनिल सक्सैना, अरविन्द ठाकुर, चौधरी राजेन्द्र सिंह, विजय पाल सिंह, प्रधान वेद प्रकाश सिंह, पंकज शर्मा, संजीव चौधरी, भानु प्रताप कश्यप, प्रमोद कश्यप, चौधरी जगवीर सिंह, हाजी मजलूम पाशा, नसीम पाशा समेत काफी संख्या में लोग रहे।