फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल लम्बी खिंचने से प्रभावित हो रहा राजस्व कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के लेखपालों की हड़ताल लंबी खिंचने से आम जनता का ही नहीं बल्कि अब विभागीय कार्य भी प्रभावित होने लगा है। आय और जाति प्रमाण पत्रों के अनेक आवेदन हल्का लेखपालों की ओर से लंबित पड़े हुए हैं। हड़ताली लेखपालों के काम पर वापस न आने से प्रमाण पत्रों के आवेदक परेशान हैं। कृषकों को अपनी कृषि भूमि के खसरों की नकल नहीं मिल पा रही है। पंजीकृत बैनामों के दाखिल खारिज की अदालतों में विचाराधीन फाइलों में लेखपालों की हस्तांतरण रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। अन्य जरूरी विभागीय कार्य भी लेखपालों के बेमियादी हड़ताल पर रहने से प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि एसडीएम द्वारा कई दिन पहले जिला सूचना विज्ञान कार्यालय को पत्र भेजकर बिलारी तहसील के राजस्व निरीक्षकों की लॉग इन आईडी शुरू कराने की बाबत प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें