फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला को ले जाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। जननी सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में भर्ती महिला को प्रसव के बाद ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस के चालक ने 500 रुपये की मांग की। जिस पर महिला के परिजनों ने हंगामा किया। शिकायत के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। गांव मोईउददीनपुर निवासी जाहिद हुसैन ने अपनी भाभी अमीर जहां को डिलीवरी के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। अमीर जहां ने डिलीवरी के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन बच्चे के हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे पहले काशीपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर आए। इसके बाद जाहिद हुसैन ने अपनी भाभी को 102 एंबुलेंस से ले जाने के लिए संपर्क किया। तो आरोप है कि उनसे 500 रुपये के सुविधा शुल्क की मांग की गई। उन्होंने सुविधा शुल्क देने से मना किया। तो चालक ने उन्हें ले जाने से मना कर दिया। इस पर इसकी शिकायत अधीक्षक डा. अंशु माली से की गई। अधीक्षक ने बताया कि प्रसव के 24 घंटे बाद ही एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा मिल सकती है। इसके लिए डिलीवरी अस्पताल में जच्चा बच्चा केंद्र में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें