फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ब्लाक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में वरिष्ठ नागरिकों और जनता को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई वहीं शासन के द्धारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया ताकि वह उनको लाभ उठा सके। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरादाबाद के डीसी चौधरी सतेन्द्र सिंह बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, गरीब, कमजोर और पीड़ित वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदन करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है जिसका उद्देश मुफ्त और व्यापक कानूनी सेवा प्रदान करना है और विवादों के निपटारे के लिए सुलह समझौते के लिए समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का भी आयोजन करना है। शिविर में तहसीलदार राजेश कुमार, बीडीओ अनुराग भटनागर, तहसील विधिक सेवा समिति के नामित अधिवक्ता आफाक हुसैन, प्रमोद शर्मा, चेतनपाल सिंह, जिपं सदस्य ओमकार सिंह, मंगल सैनी, अजय राघव, मित्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, कपिल देव, विवेक कुमार, रोहित कुमार आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें