फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में 17 लाख हड़पने पर फंसा एसबीआई का कस्टमर सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
17 लाख हड़पने पर फंसा एसबीआई का कस्टमर सहायक
विज्ञापन

मिलक। हेराफेरी और धोखाधड़ी करके एसबीआई के तत्कालीन कस्टमर सहायक ने 17 लाख रुपये ग्राहकों के खाते से हड़प कर लिए। मामले का खुलासा होने पर शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के भारतीय स्टेट बैंक के शाखा में तैनात कस्टमर सहायक अरविंद कुमार सिंह बैंक के कई ग्राहकों के खातों से हेराफेरी करके धोखाधड़ी करता रहा। लेकिन, खाता धारकों की भनक तक नहीं लगी। इस बीच बैंक शाखा की खातेदार तानिया सोनी ने खाते से साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने की शिकायत की। तब शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सक्सेना ने खाते की जांच की। तब मामला सही पाया गया। प्रबंधक ने खातेदार राजबीना निवासी नौराह के खाते की जांच की। तब चार लाख 29 हजार का गबन होना पाया। इसी तरफ खातेदार रतन लाल के खाते से तीन लाख, करीमगंज गांव निवासी खातेदार दुलीराम के खाते से एक लाख 90 हजार, खाता कला निवासी चमन बी के खाते से चार लाख 29 हजार रुपये और कूप गांव निवासी इरफान के खाते से दो लाख 50 हजार रुपये समेत करीब बीस लाख रुपये हड़पना पाया। मामला तूल पकड़ने पर शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सक्सेना ने तत्कालीन बैंक के कस्टमर सहायक अरविंद कुमार सिंह के खिलाफ हेराफेरी, गबन, जालसाजी, पद का दुरुपयोग और बैंक की गरिमा धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही, आरोपी पर खातेदार जगदीश प्रसाद ने कई माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें