फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग में दबकर महिला की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांग में दबकर महिला की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

जुनावई/चंदौसी (संभल)। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी वेगवती (22) की ढांग में दबकर मौत हो गई। घटना रविवार को दोपहर करीब 12 बजे काशीपुर गांव के नजदीक मडकावली रोड पर हुई है। परिवार में महिला की मौत से कोहराम मचा हुआ है। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी उमेश की पत्नी वेगवती अपनी जेठानी सुनीता , सावित्री और नीलम के साथ मिट्टी लेने मडकावली रोड के किनारे ढांग पर गई थी। मिट्टी खोदते समय वेगवती गहरी ढांग के अंदर घुस गई। अन्य महिलाएं कुछ दूरी पर मिट्टी खोद रहीं थी। वेगवती के ऊपर ढांग गिर गई। वेगवती दब गई। पास में मौजूद महिलाओं की चीख पुकार सुनकर नजदीक में खेत पर पशुओं का चारा काट रहे रामचरन, ओमप्रकाश और कुंवर पाल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को ढांग से निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन वेगवती को इलाज के लिए जुनावई ले गए। जुनावई में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें