फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने ली श्रमिक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में श्रमिक की मौत
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में टैक्ट्रर पर सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात थाना शहजादनगर क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी शेष पाल ट्रैक्टर-ट्राली से हाईवे से जा रहे थे। इस पर अन्य श्रमिक सवार थे। इस बीच कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित लोहा गांव के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद शेषपाल को नाजुक हालत में रामपुर ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मृतक के भाई हरद्वारी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रमिक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरे हादसे में खाता नगरिया निवासी बाइक सवार नदीम और फरीद गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको परिजन बेहतर इलाज कोे बरेली के लिए ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें