फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी गाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में किसान की मौत
विज्ञापन

चंदौसी (चंदौली)। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी निवासी रामफल (50) मौत हो गई है। बरेली से चंदौसी आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में गुरुवार को सुबह सात बजे रामफल चपेट में आ गया। रामफल ट्रैक पर बैठकर खुरपे की धार तेज कर रहा था। रामफल गूंगा बहरा है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी निवासी रामफल पुत्र सुक्खी गुरुवार को सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर बैठकर खुरपे की धार तेज कर रहा था। इसी दौरानत बरेली की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ गई। गूंगे बहरे रामफल को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। चपेट में आने से रामफल बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में रामफल की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। रामफल मूल रूप से कुढ़फतेहगढ़ के दियौराखास के रहने वाले थे। पिछले चार वर्षों से बाकरपुर भैंतरी निवासी अपनी बहन रानी के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें