डिप्टी कलक्टर के पर कतरे, अधिकारों में कटौती
चंदौसी(संभल)। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने डिप्टी कलेक्टर ओमवीर के अधिकारों में कटौती की है। जिलाधिकारी ने कई जिलास्तरीय कार्य उप जिलाधिकारी चंदौसी को सौंपे हैं। डिप्टी कलक्टर के अधिकारों में कटौती के पीछे डिप्टी कलक्टर की कार्यशैली में शिथिलता की बात कही गई है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कई जिला स्तरीय कार्य डिप्टी कलक्टर ओमवीर ओमवीर को सौंप रखे थे। कार्यशैली में शिथिलता के चलते जिलाधिकारी ने उनके कार्यों में कटौती करते हुए उप जिलाधिकारी चंदौसी प्रतिपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके चलते प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, प्रभारी अधिकारी आयुद्य, प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा उप जिलाधिकारी गुन्नौर अमित कुमार को प्रभारी अधिकारी भूलेख, प्रभारी अधिकारी नजारत और प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय का कार्यभार सौंपा गया है।