फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक
विज्ञापन

मिलक। ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर तीसरे सोमवार को हर -हर महादेव के जयघोष के बीच कावडियों और भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय भोले के जयघोष से गूंज उठा और हाईवे तथा संपर्क मार्ग भगवा रंग में डूब गए।कोतवाली क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर तीसरे सोमवार पर सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कावड़ियों और भक्तजन पहुंच गए। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। भक्तों के जयघोष और घंटों की टनकार से शिवालय गूंज उठा।मिलक-बिलासपुर रोड, धमोरा-रठौंडा रोड और हाईवे भगवा रंग में डूब गए। संपर्क मार्गों से जत्थे नाचते-गाते हुए पहुंचे। यहां पर जलाभिषेक के दौरान भक्तों की भीड़ रही और आपाधापी मची रही। यहां पर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने खरीददारी की। भंडारे का आयोजन हुआ तथा प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने शिव गंगा सरोवर में अर्ध्य दिया। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस, पुलिस तथा पीएसी मौजूद रही। उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम और सीओ ओपी आर्या ने भी यहां का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर शिव मंदिर के मुख्य द्वार के सामने शिव गंगा सरोवर की सीढ़ियों पर प्रसाद बेचने वालों का कब्जा रहा। इससे शिव गंगा सरोवर को जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। मंदिर के पास अव्यवस्था हावी रही। उधर भैरो बाबा मंदिर मेहंदीनगर, प्राचीन शिव मंदिर मिलक, शिव मंदिर नवदिया, तिराह समेत कई मंदिरों पर जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें