मुरादाबाद। मिशन शक्ति योजनांतर्गत स्वच्छ महिला शौचालयों व अन्य सुविधाएं प्रदान करने वाले मंडल के 15 पेट्रोल पंप के स्वामियों को कमिश्नर 17 अगस्त को सम्मानित करेंगे।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंडल के सभी पेट्रोल पंपों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ और अलग टॉयलेट बनाने तथा वहां सेनेटरी पैड आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। पूर्ति विभाग के माध्यम से कमिश्नर ने इन सुविधाओं का डेटा कलेक्ट किया था। ंतीन अधिकारियों गठित कमेटी ने उत्कृष्ट पेट्रोल पंपों वाले पांचों जिलों के तीन-तीन पेट्रोल पंपों का चयन किया है। जिनके स्वामियों को 17 अगस्त को कमिश्नर कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अमरोहा में ग्लोबल, रजबपुर और डिडौली, बिजनौर में मै. कारगिल, औरेंज, जन्नत, मुरादाबाद में आजाद, साईं, मुकुट, रामपुर में अग्रवाल ऑटो, रामपुर फिलिंग, महालक्ष्मी मोटर्स और संभल में विमल फ्यूल, मलबाबु एनर्जी प्वाइंट तथा ईंशा फिलिंग स्टेशन के नाम शामिल हैं।
--